जींद : नाबालिग लड़की की शादी करने पर वर समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज
जींद, 27 जनवरी । शहर थाना पुलिस सफीदों नाबालिग लड़की की शादी करने पर वर समेत चार लोगों के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पिल्लूखेड़ा थाना इलाका गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ उससे अलग सफीदों की रामा कालोनी में रह रही है। बच्चों में उसकी 13 वर्षीय बेटी शामिल है। जो अपनी मां के साथ सफीदों रह रही है। उसकी पत्नी ने उसकी नाबालिग बेटी की शादी गत 22 दिसबर को गांव डिडवाड़ा निवासी अरूण के साथ तय कर दी। जिसमें गांव निडाना निवासी मनोज तथा अजय बिचौलिया बने। जब उसकी नाबालिग बेटी की शादी करवाई जा रही थी तो मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने शादी का रूकवा दिया था। जिस पर लिखित रूप में शादी न करने की दिया गया।
अब नाबालिग के पिता को उसे ससुराल भेजने का पता चला तो वह सफीदों थाने पहुंचा और लिखित में शिकायत दी। शहर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर वर अरूण, लड़़की की मां, बिचौलिए अजय तथा मनोज के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मंगलवार को जानकारी देते हुए शहर थाना सफीदों की जांच अधिकारी शर्मिला ने बताया कि लड़की के पिता ने उसकी नाबालिग बेटी की शादी करवाने की शिकायत दी थी। फिलहाल वर समेत चार लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

