UP

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को देय भुगतान के साथ विदाई, रिक्त पदों पर कर्मियों को दी गई पदोन्नति

बरेली, 30 जनवरी । उत्तर प्रदेश के इज्जतनगर मंडल पर जनवरी माह में सेवानिवृत्त हुए 14 रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने मंडल कार्यालय सभाकक्ष में सम्मानित किया। इस अवसर पर कर्मचारियों को समापक राशि, सेवानिवृत्ति के दस्तावेज एवं मेडिकल कार्ड प्रदान किए गए। मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके दीर्घ जीवन, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी आप सभी रेल परिवार के अभिन्न अंग हैं और जीवनभर की कमाई का निवेश सोच-समझकर करें।

अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, शाखा अधिकारियों और यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं। सभी ने कर्मचारियों को साइबर अपराधियों से सावधान रहने और अपने बैंक खातों का ओटीपी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि इस माह सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में ओम प्रकाश, राजू, जहीर अहमद, अयूब अली, सुरेन्द्र सिंह गैलाकोटी, पूरन चन्द्र पाण्डेय, शिशिर कुमार, नरेश, राकेश चरन, नरेश पाल, एजाज खान, प्रेमा पन्त, राज कुमार एवं पंकज सक्सेना शामिल हैं।

मंडल रेल प्रबंधक की नई पहल के तहत सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई पदों पर उसी दिन प्रस्तावित कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई। इस माह में पदोन्नति पाने वालों में योगेन्द्र कुमार, चोखे लाल, चन्द्र प्रकाश साहू, लाला राम, अमन बाबू, अरुण पाण्डेय, वंशज चन्द्र एवं शिवम कुमार सिंह शामिल हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक डाॅ. रत्नेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विजय कुमार यादव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सतेन्द्र यादव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर भरत तिवारी, मंडल विद्युत इंजीनियर दीपक सिंह चैहान, सहायक कार्मिक अधिकारी आनन्द कुमार सहित अन्य शाखा अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन पदाधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।