MP

अनूपपुर: रेडक्रॉस अनूपपुर ने ग्राम पचडीपानी में लगाया स्वास्थ्य शिविर,182 मरीजों को मिला उपचार

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी अनूपपुर के चेयरमैंन एवं पूर्व सीएमएचओ डॉ.आर.पी.सोनी ने बताया कि वृहद स्वास्थ्य शिविर में ग्राम पचड़ीपानी, लखनपुर, अगरियानार एवं ग्राम अकुआ के मरीज भारी संख्या में शिविर में सम्मिलित हुए। सरपंच, उप सरपंच, शिक्षक हरिहर प्रसाद यादव, समाज सेवी शशिधर अग्रवाल तथा अन्य की मदद से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में अकुआ के बैगा जनजातीय द्वारा कर्मा एवं अन्य तरह के नृत्य प्रदर्शित किया। तथा मोर पंख से आगंतुकों का स्वागत किया। स्वास्थ्य शिविर में 182 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई।

डॉ.एस,के,सिंह,डी,एच,ओ डां,धनीराम सिंह, गांव मोहन सिंह श्याम बीएमओ, डॉ.शिवेंद्र दिवेदी, डॉ.कुलदीप परस्ते, डॉ.एस,एन, पनाडिया, डॉ,उईके मेडिकल मोबाइल टीम के स्टाफ क्षेंत्र के आशा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर, एमपीडब्ल्यू, सुपरवाइजर ने शिविर में सेवाएं दी l

शिविर में डॉ.आर,पी,सोनी सभापति, डॉ.देवेंद्र कुमार तिवारी सचिव, उप सरपंच धन्नूलाल पटेल, कमलाकर गौतम, राजकिशोर तिवारी, एम,के,दीक्षित एवं अशोक शर्मा कोषाध्यक्ष, शशिधर अग्रवाल, हरिशंकर वर्मा दीपक सोनी, शिक्षक हरिहर प्रसाद यादव, सुरेश केरकेट्टा, शिक्षक कुलदीप सारीवान, हीरालाल बैगा, पंच फूल सिंह बैगा, अनूप सिंह, अमर बैगा ने सहभागिता निभाई l