Haryana

हिसार से राजस्थान गई रोडवेज बस चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

मारे आरोपी बस को छोड़कर भाग गया।

बस चोरी करके ले जाते हुए चोर के दो सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। वीडियो के मिलने के बाद राजस्थान पुलिस की टीम

ने दौड़ लगाई।पुलिस को अमरपुरा टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि बस हरियाणा

की तरफ गई। इसके बाद पुलिस बस तक पहुंची। पुलिस का दावा है कि बस चोरी करने वाला आरोपी

नशे का आदी है, जिसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल बस राजस्थान पुलिस के कब्जे में है,

वहीं, हिसार रोडवेज ने गुरुवार से इस रूट पर अब दूसरी बस लगा दी है।

बताया जा रहा है कि हिसार डिपो की बस को चालक देवीदयाल 26 जनवरी को लेकर राजस्थान

के भादरा गया था। रात को उसने बस स्टेंड परिसर में बस खड़ी की लेकिन जब सुबह उठकर उसने

देखा तो बस गायब मिली। इसको लेकर 27 जनवरी को भादरा थाना में इस संबंध में मामला दर्ज

करवाया था। इसके बाद भादरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का

गठन किया। थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल

भूप सिंह, कॉन्स्टेबल सतीश, संजय, सुभाष और राजेंद्र शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, बस को बालसमंद से करीब सात किलोमीटर दूर बरामद

किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि फरार होने के दौरान आरोपी ने बस से एक बिजली

के पोल और मीटर को टक्कर मारकर तोड़ दिया था। फिलहाल बस की हालत और उसमें हुई क्षति

का आंकलन किया जा रहा है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल भूप सिंह ने बताया कि पुलिस

आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक फुटेज में बस जाती हुई

तो दिखाई दे रही है, लेकिन अंधेरे के कारण आरोपी का चेहरा स्पष्ट नहीं हो पाया है।

आरोपी बस को लावारिस छोड़कर फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें

दबिश दे रही हैं।