Haryana

सोनीपत में पुलिस कर्मियों ने साथी की बीमार बेटी के इलाज को दिए दस लाख

स्वैच्छिक योगदान से एकत्र की गई।

बुधवार

को पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त ममता

सिंह ने सिपाही संजय रमन को उपचार सहायता का चेक सौंपा। इस अवसर पर जिला पुलिस के वरिष्ठ

अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सोनीपत पुलिस केवल एक विभाग

नहीं, बल्कि एक परिवार है। जब परिवार का कोई सदस्य संकट में होता है, तो सभी का दायित्व

बनता है कि वे एकजुट होकर सहयोग करें।

उन्होंने पुलिस कर्मियों द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता,

एकता और सहयोग भावना की सराहना की। सोनीपत पुलिस ने सिपाही संजय रमन की बेटी के शीघ्र

स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि भविष्य में भी उपचार से संबंधित हर

संभव सहयोग दिया जाएगा।