हिसार : एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट डॉ. अरूण चौधरी को राखी बारह खाप ने किया सम्मानित
के असिस्टेंट कमांडेंट डॉ. अरूण चौधरी को उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया है।
उनका गांव बुडाना राखी बारह खाप क्षेत्र में आता है। खाप के पदाधिकारी बुधवार को उनके
लाजपत नगर स्थित आवास पर पहुंचे और सम्मानित किया। डॉ. अरूण चौधरी को हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस
महानिदेशक प्रशंसा मेडल से सम्मानित किया गया था। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात
असिस्टेंट कमांडेंट डॉ. अरुण चौधरी ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं से क्षेत्र
का मान बढ़ाया है।
डॉ. अरूण चौधरी ने विधानसभा चुनाव 2024 और श्री अमरनाथ जी यात्रा
2025 के दौरान उत्कृष्ट डॉक्टरी सहायता और परिचालन तत्परता के लिए कई बार ‘कमेंडेशन
रोल’ से सम्मानित किया गया
है। उनकी व्यवसायिक कुशलता का प्रमाण तब दिखा जब उन्होंने एक गंभीर रूप से बीमार जवान
का विषम परिस्थितियों में सफल इलाज कर उसकी जान बचाई थी।
सम्मान कार्यक्रम में राखी बारह खाप के प्रधान
रतन मिलकपुर और पूर्व प्रधान सुरेश कोथ ने बताया कि उनको डॉ. अरूण चौधरी पर गर्व हैं।
उन्होंने पूरी खाप का मान बढ़ाया है और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कम सेवा काल में
डॉ. अरूण को जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक प्रशंसा मेडल से सम्मानित किया गया, जो अपने
आप में एक बड़ी उपलब्धि है, इसलिए पूरी खाप पंचायत उनको घर पर सम्मानित करने पहुंची
है।
कार्यक्रम में उपप्रधान उदयबीर ढांडा, पूर्व
जिला पार्षद रमेश श्योराण, सुनील सिवाच (बुड़ाना), सुरेश नाड़ा, दयानंद गैबीनगर, वेदपाल
सिवाच, जॉनी मास्टर, जय ढांडा, कैप्टन टीकाराम और जाट एजुकेशनल सोसायटी के प्रधान दिलदार
पूनिया सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त
कुलवंत रापड़िया, अनूप सरसाना, नंदराम सांगवान, उदयवीर दुहन, विनोद काजल, जयनारायण
दहिया, सहदेव सिहाग, केशव सिवाच, सागर सिवाच, सुनील सिवाच मट्टू, जगप्रवेश सूरा, महेंद्र
सिंह पूनिया, महेंद्र दुहन, राजबीर सिवाच, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. जगजीत और डॉ. चंचल सहित
अनेक गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
इस अवसर पर डॉ. अरुण चौधरी ने इस सम्मान को अपने
दादा, स्वर्गीय चौधरी चन्द्र सिंह को समर्पित किया। गुरुवार काे उनके दादा की 12वीं पुण्यतिथि
है। डॉ. अरूण ने कहा कि उनके दादा ही उनके आदर्श हैं और उन्हीं के सिखाए नैतिक मूल्यों
पर चलकर वे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। डॉ. अरुण चौधरी का परिवार राष्ट्र सेवा और न्याय
के प्रति पूरी तरह समर्पित है। डॉ. अरुण की धर्मपत्नी डॉ. लीला भी सशस्त्र सीमा बल
(एसएसबी) में ही असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर राष्ट्र की सेवा कर रही हैं। उनके भाई
वरुण चौधरी कानून के क्षेत्र में सक्रिय हैं और एक वकील के रूप में कार्यरत हैं।

