Haryana

पानीपत: एक किलो गांजा के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

पानीपत, 17 फ़रवरी । पानीपत पुलिस ने दो नशा तस्करों को एक किलो 68 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बिहार के समस्तीपुर बिहार निवासी विजय व अजय के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार काे बताया कि उनकी एक टीम देर रात राधा स्वामी सत्संग भवन के पास थी। टीम को तभी सूचना मिली की दो युवक एक पीठू बैग में मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे वाले रास्ते पर मोड़ के नजदीक ग्राहक की फिराक में घूम रहे है।

सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम को सामने मोड़ पर दो युवक एक पीटू बैग लिए हुए बैठे दिखाई दिए। दानों युवक पुलिस टीम को देखकर एकदम से पीठू बैग लेकर जीटी रोड टोल टैक्स की और तेज कदमों से चलने लगे। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान विजय के रूप में बताई। पुलिस टीम ने युवकों की तलाशी ली तो पीठू बैग से काले रंग की टेप लगा एक पैकेट बरामद हुआ।

पैकेट को खोलकर देखा तो उसमे एक किलो 68 ग्राम गांजा नशीला पदार्थ मिला पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन दोनों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उक्त गांजा दिल्ली करनाल बाईपास पर एक अज्ञात ट्रक ड्राइवर से कम कीमत पर खरीदा था। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों आरोपी गांजा को लेकर पानीपत में राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे सेक्टर 18 रोड पर ग्राहक की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायायल में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।