हिसार : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा सरकार कर रही ऐतिहासिक कार्य : भव्य बिश्नोई
कार्यकाल में हर वर्ग के हित में नीतियां बनाकर उन्हें लागू किया है।
भव्य बिश्नोई गुरुवार काे आदमपुर हलके के कई गांवों में सामाजिक
कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे थे। इस दौरान लोगों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि
प्रदेश में पिछले समय में जो योजनाएं शुरू की गई हैं, उन्होंने युवाओं, किसानों, महिलाओं,
व्यापारियों और कर्मचारियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। भव्य
बिश्नोई ने कहा कि नायब सैनी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र को धरातल
पर उतारते हुए प्रदेश के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।
भव्य बिश्नोई ने कहा कि युवाओं के लिए पारदर्शी
भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता रही है। युवाओं को स्वरोजगार के
लिए प्रोत्साहित करने के लिए स्टार्टअप और कौशल विकास कार्यक्रमों को गति दी गई है।
आईटी, खेल और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। किसानों
के हितों की रक्षा करते हुए सरकार ने फसल खरीद प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया
है।
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद, समय पर भुगतान और फसल बीमा योजनाओं के
प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों को राहत मिली है। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और सूक्ष्म
सिंचाई परियोजनाओं से कृषि क्षेत्र को मजबूती मिली है। भव्य बिश्नोई ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं
के तहत वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी करके 3200 रुपया मासिक करना, दिव्यांगजन सहायता
और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाने से जनता का सरकार
पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

