Himachal Pradesh

स्मार्ट मीटर के बारे कन्या पाठशाला के अध्यापकों से परिसंवाद

मंडी, 16 फ़रवरी । हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा हिमाचल प्रदेश में पब्लिक इंटरेक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आम विद्युत उपभोक्ता बिजली से संबंधित उपभोक्ता हित कि जानकारी से रूबरू करवाया जा रहा है। जिसमें विद्युत बचत, विद्युत भार, विद्युत अपघात से बचाव व स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूकता शामिल हैं। इसी कड़ी मे विद्युत वृत मंडी के तहत राजकीय गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समखेतर मे कार्यरत अध्यापकों से परिसंवाद आयोजित किया गया।

इस बैठक के दौरान बोर्ड के सलाहकार अनुराग पाराशर ने कहा कि विद्युत बचत से जहां उपभोक्तता अपना फायदा लेता है वहीं वह प्रदेश के राजस्व वृद्धि में भी भाग देता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से अर्थिंग बहुत आवशयक है। उन्होंने घरों मे उचित वायरिंग पर भी श्रोताओं का ध्यान आकर्षित किया।

बैठक मे उपस्थित बोर्ड की सब स्टेशन अटेंडेंट ई. दिशा ने अध्यापको को विद्युत भार के बारे मे अवगत करवाया। ई. कृतिका कनिष्ठ अभियंता ने भी विद्युत भार के बारे तकनीकी जानकारी दी।

सुश्री साक्षी ठाकुर ने पी. एम. मुफ्त रूफ टाॅप सोलर योजना बारे कहा की सभी को सोलर ऊर्जा से सौर ऊर्जा उत्पादन करना चाहिए। अनुराग पराशर ने स्मार्ट मीटर पर चर्चा मे भाग लेरे हुए कहा कि स्मार्ट मीटर नई तकनीक होने के कारण यह स्वभाविक है कि अभी तक विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के बारे में सत्य व पूर्ण जानकारी का अभाव है। इसलिए बोर्ड उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के बारे में हर सम्भव जानकारी उपलब्ध करवा रहा है।