पानीपत: अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार
पानीपत, 15 फ़रवरी । पानीपत पुलिस टीम ने बबैल रोड पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी कि पहचान हल्दाना निवासी नितिन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनकी एक टीम शनिवार शाम को गश्त के दौरान बबैल रोड पर गंदा नाला के नजदीक भैसवाल मोड़ पर थी। टीम को तभी गांव भैसवाल की और से संदिग्ध किस्म का एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया।
युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान नितिन निवासी हल्दाना के रूप में बताई। तलाशी लेने पर युवक की पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। सघन पूछताछ में आरोपी ने बताया उसने काफी दिन पहले गांव में सामान बेचने आए एक अज्ञात युवक से उक्त देसी पिस्तौल 15 हजार रूपए में खरीदा था। वह शनिवार को देसी पिस्तौल को साथ लेकर दोस्तों से मिलने के लिए जा रहा था। पुलिस ने उसको भैसवाल मोड़ अवैध देसी पिस्तौल सहित काबू कर लिया। आरोपी नितिन के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायायल में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

