हांसी जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग पर विधायक ने रेल मंत्री को भेजा पत्र
यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ-साथ रेलवे राजस्व में भी वृद्धि होगी।
इन ट्रेनों के हांसी जंक्शन पर ठहराव की गई है
मांग
विधायक विनोद भयाना ने बुधवार काे बताया कि हांसी जंक्शन
पर कई ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई है। इनमें गोरखपुर से बठिंडा तथा भटिंडा से गोरखपुर
ट्रेन का प्रतिदिन, अगरतला से फिरोजपुर, फिरोजपुर से अगरतला ट्रेन का साप्ताहिक, हरिद्वार
से बीकानेर ट्रेन का सप्ताह में तीन दिन, जोधपुर से हिसार एक्सप्रेस ट्रेन का प्रतिदिन
तथा साबरमती कटरा तथा कटरा साबरमती ट्रेन का साप्ताहिक ठहराव की मांग की गई है। इसके
अतिरिक्त विधायक ने जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस को उपलब्ध लाइन ओवर का उपयोग करते हुए भिवानी
सिटी तक विस्तारित किए जाने की भी मांग की है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सीधी
और बेहतर रेल सुविधा मिल सके। विधायक विनोद भयाना ने हांसी रेलवे स्टेशन को जंक्शन
बनाने के लिए रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि रेल मंत्रालय हांसी
की जनता की लंबे समय से चली आ रही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर जिला हांसी को
सशक्त रेल नेटवर्क प्रदान करेगा।

