खरगोनः पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में युवा संगम का आयोजन, 138 युवाओं का चयन
खरगोन, 03 फरवरी । मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में कलेक्टर भव्या मित्तल के मार्गदर्शन में मंगलवार को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में युवा संगम कार्यक्रम अंतर्गत रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाने हेतु जिला स्तरीय संयुक्त रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी प्रीतिबाला सस्ते ने बताया कि स्वरोजगार योजनाओं से लाभाविंत विभिन्न हितग्राहियों को कुल 35 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया। इस दौरान रोजगार मेले में कुल 138 युवाओं का निजी कम्पनियों द्वारा रोजगार के लिए प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा उद्योग स्थापित करने के लिए स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई। आरसेटी खरगोन द्वारा निःशुल्क आवसीय प्रशिक्षण हेतु युवाओं को जानकारी प्रदान की गई तथा सामाजिक न्याय विभाग द्वारा नशा मुक्ति के बारे में युवाओं को जागरूक कर नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं आईटीआई खरगोन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

