World

नेपालः महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति ने किया पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन

काठमांडू, 15 फ़रवरी । राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने रविवार को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर का दर्शन किया और पूजा-अर्चना की।

राष्ट्रपति पौडेल अपनी धर्मपत्नी सविता पौडेल के साथ मंदिर पहुंचे और महाशिवरात्रि की विशेष पूजा संपन्न की। मंदिर के मुख्य पुजारी ने राष्ट्राध्यक्ष को पवित्र पुष्प और प्रसाद अर्पित किया।

इससे पहले पशुपति क्षेत्र विकास कोष (PADT) के अध्यक्ष, संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री अनिल कुमार सिन्हा, मंत्रालय के सचिव, PADT के पदाधिकारी, स्थानीय स्तर के जनप्रतिनिधि तथा गुठी संस्थान के उच्चाधिकारियों ने मंदिर परिसर में राष्ट्रपति पौडेल का स्वागत किया।

राष्ट्राध्यक्ष के रूप में प्रत्येक वर्ष राष्ट्रपति महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं।