Haryana

पानीपत: न्याय को मजबूत कर रहे कम्युनिटी मेडिएशन सेंटर: वर्षा शर्मा

यह योजना ग्रामीण जनता को सस्ता, सुलभ और वैकल्पिक न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। छोटे विवादों को कोर्ट तक पहुँचने से पहले ही आपसी सहमति से सुलझाकर न केवल समाज में सौहार्द बढ़ाया जा रहा है, बल्कि न्यायालयों पर बढ़ते मुकदमों के बोझ को भी कम किया जा रहा है। सीजेएम ने निर्देश दिए कि सरपंच गांव-गांव मुनादी करवाकर ग्रामीणों को कम्युनिटी मेडिएशन योजना, बाल विवाह मुक्त पानीपत अभियान तथा बच्चों द्वारा फैलाई जा रही फेक न्यूज पर रोक को लेकर जागरूक करें। साथ ही लोगों को बताया जाए कि भ्रामक सूचनाएं फैलाना कानूनन अपराध है। इस अवसर पर बीडीपीओ शक्ति सिंह, शीतल, उप अधीक्षक सुरेश लाठर, सरपंच चिरंजीत,सरपंच मोनू उपस्थित रहे।