Uttarakhand

कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

पौड़ी गढ़वाल, 06 फ़रवरी ।मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय का घेराव कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

शुक्रवार को कांग्रेस ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत डीएम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार कांग्रेस के कार्यकाल की योजनाओं का नाम बदलते हुए उन्हें खत्म करने का काम कर रही है। कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते लोग परेशान है। सरकार महंगाई व बेरोजगारी में अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो चुकी है।

प्रदर्शन में सुंदरलाल मुयाल, अनूप सिंह, विनोद दनोशी, भाष्कर बहुगुणा, भरत सिंह, तामेश्वर आर्य आदि शामिल रहे।