सामूहिक दुष्कर्म का एक और आरोपित गिरफ्तार
हरिद्वार, 13 फ़रवरी । पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस दो आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
जानकारी के मुताबिक रूड़की कोतवाली में पीड़िता ने 7 फरवरी को तहरीर देकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर मेहरबान पुत्र मकसूद निवासी ग्राम जौरासी कोतवाली रुडकी हरिद्वार पर दोस्तों संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि एक आरोपित फरार था। पुलिस ने तीसरे आरोपित दानिश पुत्र भारू उर्फ सुकू निवासी ग्राम जोरासी कोतवाली रुड़की, हरिद्वार को आज उसके घर से धर दबोचा। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

