प्रतिबंधित इंजेक्शनों की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार, 10 फ़रवरी । नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए लक्सर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान एक तस्कर को प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से 139 प्रतिबंधित ट्रामाडोल व डाईक्लोवीन के इंजेक्शन बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक लक्सर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत चैकिंग के दौरान आज पुलिस ने एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर आरोपित के पास से ट्रामाडोल व डाईक्लोवीन के 139 इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
आरोपित का नाम पता अकरम पुत्र अहसान निवासी पटवारी मोहल्ला सुल्तानपुर थाना लक्सर हरिद्वार उम्र 24 वर्ष बताया गया है।

