Uttarakhand

राजा बने रालोद के एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

हरिद्वार, 17 फ़रवरी । रालोद ने उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाते हुए उदयवीर सिंह राजा को अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। मंगलवार 17 फरवरी को मध्य हरिद्वार स्थित होटल में संगठन विस्तार और पार्टी की मजबूती को लेकर आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने उदयवीर सिंह राजा को एससी एसटी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की।

बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए रालोद के एससी एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ.पी. सागर एवं राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी प्रभुद्ध कुमार ने कहा कि सामाजिक न्याय, किसान सम्मान और सर्वसमाज की भागीदारी ही पार्टी की असली शक्ति है। प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत ने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जब तक हर कार्यकर्ता को स्पष्ट जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी, तब तक राजनीतिक परिवर्तन संभव नहीं है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी नई रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। रालोद स्थानीय राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाने की तैयारी कर रहा है। एसएसी एसटी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष उदयवीर सिंह राजा ने पार्टी नेतृत्व और संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड में रालोद को मजबूत करने के लिए समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का काम करेंगे।

बैठक में अशोक चौधरी, निशांत चौधरी, हरमीत, उदयवीर चहल, प्रमोद डोभाल, पप्पू मेजर सिंह, आरती जायसवाल, आशीष उनियाल, सिद्धान्त चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।