UP

पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने जगाई राष्ट्रवाद की अलख: कामेश्वर सिंह

गोरखपुर, 11 फ़रवरी । भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर जिला इकाई ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस क्रम में रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अध्यक्षता में समर्पण दिवस पर जिला संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह रहे।

मुख्य वक्ता भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म मथुरा के सामान्य परिवार में हुआ था, विषम परिस्थितियों के बावजूद भी उन्होंने राष्ट्रप्रेम के भाव के साथ अपना सम्पूर्ण जीवन देश सेवा में समर्पित किया। तत्कालीन देश व पारिवार की विपरीत परिस्थिति होने पर भी उन्होंने राष्ट्रवाद की अलख जगायी। विषम परिस्थिति में देश व अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान, अन्त्योदय, उनका सेवा भाव व समर्पण हम सबके लिये प्रेरणा का विषय है।

उन्हाेंने कहा कि जनसंघ की जो कार्यपद्धति 1952 में बनी थी। आज वर्तमान में भाजपा उसी कार्यपद्धति को लेकर आगे चल रही है। आज प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय की संकल्पना को साकार कर रही हैं । आज देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की व्यवस्था ही अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करने का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने कहा राष्ट्र तभी सशक्त बन पाएगा जब देश का कोई भी व्यक्ति रोटी कपड़ा और मकान के लिए भटके न। भाजपा सरकार ने देश वासियों को बुनियादी सुविधाओं को मुहैया कराकर अन्त्योदय से सूर्योदय की ओर ले जा रही है।

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा कि उनके अन्त्योदय की संकल्पना को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार साकार कर रही है।

संगोष्ठी में चंद्रभूषण मिश्र , भाजपा जिला महामन्त्री व कार्यक्रम संयोजक राजाराम कन्नौजिया, कार्यक्रम सह संयोजक कृष्णपाल सिंह, जिला महामन्त्री व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य डॉ आरडी सिंह, जिला महामन्त्री ब्रह्मानन्द शुक्ल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य, मनोज कुमार शुक्ला, संजय सिंह, जगदीश चौरसिया, हरिकेश राम त्रिपाठी, शत्रुघ्न कसौधन, राम उजागिर शुक्ल, डॉ सदानन्द शर्मा, ब्लाक प्रमुख सुमन यादव, ब्लाक प्रमुख अंशु सिंह, ब्लाक प्रमुख वन्दना सिंह, ब्लाक प्रमुख दिलीप कुमार यादव, जिला मीडिया प्रभारी के एम मझवार, इंद्र कुमार निगम, चन्दन त्रिपाठी, हरिनारायण सिंह, नवनीत राय, राजेश सिंह, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।