प्रयागराज में वीआईपी घाट का कोई कल्चर नहीं था, योगी सरकार आने के बाद घाट बना : अविमुक्तेश्वरानंद
वाराणसी, 14 फरवरी(हि. स.)। वाराणसी के श्री विद्या मठ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पत्रकारों से कहा कि प्रयागराज में वीआईपी घाट का कोई कल्चर नहीं था, इनकी सरकार आने के बाद यह वीआईपी घाट बना।
उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ कहते कानून सबके लिए बराबर है और स्वयं कानून को नहीं मानते हैं। मुख्यमंत्री ने अपने ऊपर लगाए हुए मुकदमों को भी हटा लिया है। ऐसा कभी नहीं हुआ है। लोकतंत्र के मंदिर में खड़े होकर जो बात वह कह रहे हैं, उससे सही लोग शर्म कर रहे हैं।
लाठीचार्ज के प्रकरण में अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि सपा के राज्य में लाठी चार्ज हुआ। उसकी तुलना यह अपने साथ कर रहे हैं। फिर इनके और सपा के कार्यकाल में क्या अंतर है। यह योगी आदित्यनाथ सदन में कह रहे हैं कि मैं उस समय शंकराचार्य नहीं था। तो बता दूं कि मैं शंकराचार्य नहीं था। इनको इतना भी ज्ञान नहीं है। सदन में खड़े होकर तथ्य विरुद्ध बात बोल रहे हैं। सपा की सरकार सत्ता के मद में थी तो उन्होंने लाठी चलाई। आज यह भी सत्ता के मद में चूर है।

