जिला स्तरीय चयन ट्रायल 23 से 30 मार्च तक
मुरादाबाद, 22 मार्च । आवासीय खेल छात्रावास में बालक व बालिकाओं के प्रवेश के लिए जनपद व मंडल स्तर पर चयन ट्रायल के लिए तिथि घोषित कर दी गई है।
क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल 23 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेंगे। जिम्नास्टिक एवं तैराकी खेलों में 12 वर्ष से कम आयु और अन्य खेलों में 15 वर्ष से कम आयु के बालक व बालिकाओं को शामिल होना है।
क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल 23 मार्च से शुरू है। इसमें जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वालीबॉल, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबुल टेनिस के लिए बालक वर्ग का ट्रायल 23 मार्च को और बालिका वर्ग का ट्रायल 24 मार्च को है।
वहीं क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो और हैंडबाल का बालक वर्ग का ट्रायल 25 मार्च को किया जाएगा। कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हैंडबाल के बालिका वर्ग का ट्रायल 26 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
मंडलीय स्तरीय चयन ट्रायल 27 मार्च से शुरू है। इसमें जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वालीबॉल, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबुल टेनिस बालक वर्ग का ट्रायल 27 मार्च लिया जाएगा। इसके साथ जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वालीबॉल, बैडमिंटन, टेबुल टेनिस के लिए बालिका वर्ग का ट्रायल 28 मार्च को लिया जाएगा।

