Rajasthan

अग्निवीर के तौर पर भारतीय सेना में शामिल होने के लिए पंजीकरण 10 अप्रैल तक बढाए

जयपुर, 30 मार्च । अग्निवीर और रेगुलर कैडर के सैनिक के तौर पर भारतीय सेना में शामिल होने के लिए पंजीकरण की सीमा 10 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गई है। राजस्थान के रहने वाले जो युवा उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए है, उन्हें इस मौके का फायदा उठाने और भारतीय सेना में भर्ती के लिए जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और अग्निवीर तथा रेगुलर कैडर सैनिक के तौर पर गर्व के साथ देश की सेवा करने की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ाए।

जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) जयपुर (राजस्थान) ले कर्नल निखिल धवन के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेडसमैन (10वी पास), अग्निवीर ट्रेडसमैन (8वी पास) श्रेणियों के साथ साथ जेसीओ/ओआर रैंक के लिए धार्मिक शिक्षक जूनियर कमीशन अधिकारी, हवालदार शिक्षा, सिपाही फार्मा और सैनिक तकनीकी (नर्सिंग असिस्टेंट / नर्सिंग असिस्टेंट वेटनरी) के लिए भी आवेदन कर सकते है। महिला उम्मीदवार अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस) के लिए आवेदन कर सकती है। भर्ती वर्ष 2027 के लिए पंजीकरण जेआईए (ज्वाइन इंडियन आर्मी) वेबसाइट पर 10 अप्रैल 2026 तक की जा सकती है। विस्तृत सहायता और सवालो के लिए, उम्मीदवारों अपने सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क करें, जिनके संपर्क विवरण और पते भारतीय सेना के वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।