देशभर की 25 महिला बाइकर्स पहुंची श्योपुर कूनो जंगल रिसोर्ट
श्योपुर, 10 मार्च । ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण की यात्रा मंगलवार को कूनो जंगल रिसोर्ट होटल पहुंची है। यहां बाइकर्स टीम का जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् की टीम द्वारा इनका स्वागत किया गया।
मालूम हो कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गत शनिवार को ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया था। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया में प्रचारित करने के उद्देश्य से 25 महिला सुपर बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के पिछले दो संस्करणों की सफलता के बाद, महिला सशक्तिकरण, स्वतंत्रता एवं विरासत का यह 7 दिवसीय आयोजन भोपाल से खजुराहों तक लगभग 1,400 किलोमीटर लंबी बाइक ट्रेल को पूरा करेगा। भोपाल से शुरू होकर यह सात दिवसीय यात्रा सांची, उदयगिरि, चंदेरी शिवपुरी होकर श्योपुर स्थित कूनो जंगल रिसोर्ट होटल पहुचीं। यहां बाइकर्स टीम का जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् की टीम द्वारा इनका स्वागत किया गया।
इस ग्रुप में भोपाल की सारा खान, राजनंदिनी, दिव्या रमन, मयूरी सोनी, दिशा राकेशीय, उन्नति चौरसिया, सेजल कुशवाहा, महक बाथम, ग्वालियर की शबनम बानो शामिल हैं। इनके साथ मुंबई की हेतल उपाध्याय, माधुरी नायक, मधु हेलचल, तनु प्रिया, रिद्धि, बेंगलुरु की सोना प्रियदर्शनी, कोलकाता की सायंती घोष, पुणे की कल्याणी पोटेकर, नागपुर की डॉ. प्रियंका रुक्मणी, रुचिका मेघे, एकता खेते, मैथिली सिंह, पल्लवी देशमुख, नोएडा की डॉ. सुमित और संभाजी नगर (महाराष्ट्र) की कविता जाधव शामिल हैं।

