विधायक अजय सोलंकी ने आम जनता के साथ मनाई होली,शहर में विभिन्न स्थानों पर चला नाटियों का भी दौर
नाहन, 04 मार्च । ऐतिहासिक शहर नाहन में होली हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है शहर में जहां युवा टोलियां बनाकर जगह-जगह घूमकर होली मना रहे हैं वही शहर की आम जनता भी जमकर गुलाल उड़ाती नजर आई।
नाहन में स्थानीय कांग्रेस विधायक सोलंकी ने आम जनता के साथ होली मनाई । विधायक अजय सोलंकी की ने अपने घर पर लोगों के साथ होली मनाई और लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। होली के मौके पर शहर में जगह-जगह लोग डीजे व ढोल नगाड़ों की धुनों पर थिरकते नजर आए।
मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि आज होली का पर्व बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है आज के दिन वह इस रंगों के त्यौहार के मौके पर भगवान से हम सभी के जीवन में खुशहाली के रंग भरने की कामना करते हैं।
उन्होंने सभी देश प्रदेश वासियों को होली की बधाई दी और कहा कि आज के दिन वह देश प्रदेश के लिए खुशहाली की कामना करते है ताकि आपसी भाई चारा बना रहे और देश प्रदेश तरक्की करे।

