MP

अशोकनगर स्टेशन पर सनसनी: चलती ट्रेन के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला युवक

अशोकनगर, 29 मार्च । मध्य प्रदेश के अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर रविवार की दोपहर उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब बीना-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन के शौचालय में एक युवक की लाश फंदे से लटकती पाई गई। इस खौफनाक मंजर को देखकर यात्रियों के होश उड़ गए और प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दोपहर 2: 15 बजे की खौफनाक दास्तां:

बीना-ग्वालियर पैसेंजर (गाड़ी संख्या: 51883) अपने निर्धारित समय दोपहर 2: 15 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आकर रुकी। गार्ड के बगल वाली बोगी के टॉयलेट में यात्रियों ने युवक को संदिग्ध अवस्था में लटका देखा। स्टेशन प्रबंधक और गार्ड ने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) को सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई और अनसुलझी गुत्थी:

मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने टॉयलेट का दरवाजा खोलकर करीब 28 वर्षीय युवक के शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी शिनाख्त की कोशिशों में जुटी है।