भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत
हरिद्वार, 31 मार्च । भारतीय जनता पार्टी के जगजीतपुर स्थित जिला कार्यालय में मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़, ओबीसी मोर्चा प्रभारी राकेश गिरी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष एजाज हसन, प्रदेश उपाध्यक्ष राव जमीर, सफी लोधा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने संगठन की रीति-नीति और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाकर संगठन को मजबूत किया जाए और उसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाए।

