ड्यूटी के दौरान अनुचित व्यवहार पर उपनिरीक्षक निलंबित
देहरादून, 29 मार्च । उत्तराखंड के देहरादून जिले के थाना रायपुर क्षेत्र में पीआरडी कर्मी की आत्महत्या के मामले के दौरान ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक को पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार न करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 मार्च को कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना डालनवाला से उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह की ड्यूटी थाना रायपुर क्षेत्र में लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान उनके आचरण को अनुचित पाया गया, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) परमेन्द्र डोभाल ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया।

