5. 34 ग्राम हेरोइन के साथ कुल्लू में दो वाहरी युवक गिरफ्तार
कुल्लू, 03 अप्रैल । मणिकर्ण सड़क मार्ग पर एसटीएफ की टीम द्वारा हेरोइन तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कारनामें सफलता हासिल हुई है। नशा तस्करी का मामला शुक्रवार को उस दौरान सामने आया जब एसटीएफ की टीम सीयूंड में नाका पर मौजूद थी। इस दौरान टीम ने सामने से आ रही टेक्सी कोजांच के लिए रोका गया। टीम को देखते ही टेक्सी में सवार युवक घबरा गए। टीम को उसके पास कोई संदिग्ध वस्तु होने का शक हुआ। शक के आधार पर जब तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 5. 34 ग्राम हेरोइन ( चिट्टा) बरामद हुई। टीम ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
स्पेशल टास्क फोर्स कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने कहा कि आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह (28) पुत्र गुरमीत सिंह निवासी हाउस नंबर 257एलबी एसटी न (1) न्यू कपूर नगर सुल्तानविंद रोड, अमृतसर पंजाब तथा सुशांन (29) सुपुत्र भौजा पुजारी निवासी नजदीक मंजू नाथ टायर फैक्ट्री कुलशेखर बंगलौर के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 91500 रुपए कैश भी बरामद हुआ है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भुंतर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21व 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगामी जांच थाना भुंतर द्वारा की जा रही है।

