नैनीताल में 35 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी प्रशिक्षण 8 अप्रैल से
नैनीताल, 04 अप्रैल । ग्रामीण विकास मंत्रालय के तत्वावधान में जनपद नैनीताल के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों के लिए 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। प्रशिक्षण का आयोजन बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, नैनीताल द्वारा किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के लिए आवेदन 8 अप्रैल तक स्वीकार किए जाएंगे तथा पूरे जनपद के लिए 35 सीटें निर्धारित की गई हैं। यह आवासीय प्रशिक्षण कुंवरपुर गौलापार, हल्द्वानी स्थित संस्थान में आयोजित होगा और पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को चाय, नाश्ता, भोजन, गणवेश एवं प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड अथवा जॉब कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो तथा बैंक पासबुक की प्रति के साथ आवेदन कर सकते हैं।
प्रशिक्षण पूर्ण होने पर ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जिससे लाभार्थी विभिन्न स्वरोजगार एवं ऋण योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष संख्या 05946-266095, 8477009546 एवं 9756947425 पर संपर्क कर सकते हैं।

