UP

मीरजापुर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

मीरजापुर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

मीरजापुर, 27 मई (हि.स.)। चुनार कोतवाली क्षेत्र में साेमवार की देर रात हुए सड़क हादसे में दाे युवकाें की माैत हाे गई। अन्य दाे युवक गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम भेजकर घायलाें काे इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है।

थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि मृतकाें की पहचान वाराणसी जनपद के लालपुर थाना क्षेत्र के अनौली छोटालालपुर गांव निवासी विशाल विश्वकर्मा (25) और विक्की पटेल (23) के रूप में हुई है। वहीं, दीपक विश्वकर्मा और लल्लू पटेल गंभीर रूप से घायल हो गये। इनके बारे में परिवार से पता चला है कि चाराें युवक बाइक से विंध्याचल दर्शन को जा रहे थे। तभी बसारतपुर बालू ठेके के पास रात करीब डेढ़ बजे उनकी बाइक बसारतपुर बालू ठेका के ओवरलोड वाराणसी की ओर जा रहे बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली से हाे गई। हादसे में विशाल और विक्की की माैत हाे गई है। दाेनाें अन्य युवक घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर हाेने पर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।