MP

ग्वालियरः कलेक्टर ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

ग्वालियरः कलेक्टर ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

ग्वालियर, 5 जून (हि.स.)। कलेक्टर रुचिका चौहान ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्थापित निर्वाचन स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। प्रत्येक तीन माह में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्ट्रांग रूम के निरीक्षण रोस्टर के अनुरूप जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया।

कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट के निर्वाचन स्ट्रांग रूम को जनप्रतिनिधियों के समक्ष खुलवाकर उसका अवलोकन किया एवं रिकॉर्ड रूप में उपलब्ध रिकॉर्ड का निरीक्षण भी किया।