Uttarakhand

पूर्व सीएम कोश्यारी के जन्मदिवस पर विविध सेवा कार्यक्रमों का आयोजन

पूर्व सीएम कोश्यारी के जन्मदिवस पर विविध सेवा कार्यक्रमों का आयोजन

नैनीताल, 17 जून (हि.स.)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिवस पर मंगलवार को नैनीताल में सेवा व सामाजिक समर्पण की भावना के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः पाषाण देवी मंदिर में श्री कोश्यारी की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना हेतु विधिवत पूजन-अर्चन से हुई। इसके उपरांत शिशु मंदिर विद्यालय के विद्यार्थियों के मध्य मिष्ठान वितरण कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाई गई। दोपहर में भाजपा कार्यकर्ता बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पहुँचे, जहां भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल वितरित किए गए।

कामेश्वर प्रसाद काला एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मोहित साह, निखिल बिष्ट, मनोज जोशी, आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार, आशीष बजाज, भारत मेहरा, डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल, डॉ. महिमन दुग्ताल, रीना मेहरा आदि शामिल रहे।