कांवड़ मेले में खोजी बिच(डॉगी) जेविन का सम्मान, एसएसपी ने सौंपा सर्टिफिकेट
कांवड़ मेले में खोजी बिच(डॉगी) जेविन का सम्मान, एसएसपी ने सौंपा सर्टिफिकेट
हरिद्वार, 17 जुलाई (हि.स.)। कांवड़ मेले में पुलिस के सात हजार जवान दिन-रात ड्यूटी में लगे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से डॉग स्क्वायड भी मेले में तैनात किया गया है। मेले में अपनी ड्यूटी को कुशलता से निभा रहे जवानों की हौसला अफजाई के लिए उन्हें पुलिस कप्तान द्वारा सम्मानित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में डाग स्क्वायड की खोजी बिच(डॉगी) जेविन को भी एसएसपी द्वारा कांवड़ मेला 2025 सम्मान से नवाजा गया।
दरअसल बैरागी कैम्प पार्किंग में एक लावारिश बैग मिलने की सूचना पर सीमा सुरक्षा बल की डॉग स्क्वायड टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जेबिन की मदद से बैग की जांच की। जेबिन ने अपने प्रशिक्षण व घ्राण शक्ति के आधार पर संकेत दिया कि बैग के अंदर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं है। जिसके बाद बैग को सुरक्षित हटाया गया।
जेविन के इस काम के लिए जब एसएसपी ने जेविन को सम्मान का सर्टिफिकेट सौंपा तो एक अनुभवी जवान की तरह जेविन ने भी सर झुकाकर पुलिस कप्तान को सेल्यूट किया।
—————

