आर्ट आफ लिविंग के स्वयंसेवियों ने छिपणू में किया पौधरोपण
जिला शिक्षक समन्वयक अनिता कुमारी ने बताया कि हमारी संस्था के संस्थापक परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के दिशा अनुसार आपदा प्रभावितों की जहां सहायता कर रही है। वहीं पहाड़ों को सुरक्षित एवं मजबूत बनाने के लिए पौधारोपण अति आवश्यक होता है। इसलिए हमारे स्वयंसेवकों ने वन विभाग के सहयोग से आज यह कार्य संपन्न किया।

