Haryana

नारनौलः सीईटी के लिए तैनात फ्लाइंग स्क्वायड और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की हुई बैठक

बैठक में डॉ सिंह ने स्पष्ट किया कि सरकार और जिला प्रशासन का मुख्य फोकस वर्तमान में सीईटी परीक्षा के सुचारू और निष्पक्ष आयोजन पर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस मामले की गंभीरता को समझते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का निर्देश दिया। एसडीएम कनीना ने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारी स्वयं इसके लिए जिम्मेदार होगा। उन्होंने सभी को पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया ताकि परीक्षा की शुचिता बनी रहे।