Rajasthan

स्कूल भवन गिरने की घटना पर आयोग ने लिया प्रसंज्ञान

आयोग ने कहा कि स्कूलों की छतों पर गंदगी साफ नहीं होने ने हर साल मानसून में यहां पानी भर जाता है। जिससे छत धीरे-धीरे जर्जर हो जाती है। यह बड़े दुख की बात है कि स्कूल के भवनों का रखरखाव भी निश्चित समयावधि में ठीक से नहीं किया जाता। इसी के चलते इस स्कूल में छत गिरने से बच्चे दुर्घटना के शिकार हो गए। ऐसे में यह जरूरी है कि घटना के दोषियों को सजा मिले ओर पीडित पक्ष को उचित क्षतिपूर्ति दी जाए।