Himachal Pradesh

13 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक डॉ कार्तिकेयन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी देवी सिंह (48) पुत्र परस राम, निवासी लोअर कलैहली, डाकघर बजौरा के आवास की तलाशी के दौरान नशे की खेप बरामद की है।

पुलिस ने आरोपी देवी सिंह व अन्य आरोपी खेम राज (35) पुत्र गोपी राम शर्मा, निवासी बंजर, डाकघर बजौरा जिला कुल्लू के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।