Rajasthan

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना 7 अगस्त को जारी होगी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान नवीन महाजन ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त, गुरूवार है। 22 अगस्त, शुक्रवार को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 25 अगस्त, सोमवार तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिया जा सकता है। आवश्यकता होने पर 9 सितंबर, मंगलवार को प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, इसी दिन मतगणना होगी।

उल्‍लेखनीय है कि जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात अचानक उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 जुलाई को धनखड़ का इस्तीफा मंजूर कर लिया था। 74 साल के धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।