वाराणसी के आसपास गाजीपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को छू गया है। वही बलिया में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बलिया में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 57.6 मीटर से एक मीटर ऊपर बह रहा है। वही मिर्जापुर और प्रयागराज में गंगा नदी अभी खतरे के निशान से एक से डेढ़ मीटर नीचे बह रही है।