मप्रः खरगोन में आज होगा युवा संगम का आयोजन
जिला रोजगार अधिकारी प्रीतिबाला सस्ते ने बताया कि इस मेले में 8वीं से स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई उत्तीर्ण युवक जिनकी उम्र 18 से 30 वर्ष हो, वह अपनी शैक्षणिक योग्यताओं की अंकसूचियां, रोजगार कार्यालय का पंजीयन, समग्र आईडी (अनिवार्य), जाति एवं मूल निवासी के प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां तथा अपने पासपोर्ट साइज के दो फोटो लेकर मेला में उपस्थित होकर लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये हेल्पलाइन नम्बर 07282-232787 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

