Uttarakhand

ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का दौरा एसबीआई प्रशासनिक कार्यालय, देहरादून एवं क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, हरिद्वार के अधिकारियों ने किया। एसबीआई समावेशी विकास और डिजिटल साक्षरता बढ़ाने के लिए आगे भी ऐसे शिविर आयोजित करेगा।

शिविर का उद्देश्य प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत बैंक खाते खोलना, बचत खातों की पुनः केवाईसी, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के अंतर्गत नामांकन बढ़ाना, नामांकन अद्यतन करना तथा डिजिटल धोखाधड़ी की रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाना था।