उत्तराखंड किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में दिया धरना
बता दें कि आज उत्तराखंड किसान मोर्चा की तरफ से मंगलौर सहित लक्सर, बहदराबाद और भगवानपुर के विद्युत विभाग के कार्यालयों पर एक साथ भारी संख्या में किसानों का स्मार्ट मीटर लगाए जाने को विरोध किया जा रहा है। वही मंगलौर एसडीओ गुलशन बलूनी ने कहा कि अभी स्मार्ट मीटर सिर्फ नए कनेक्शन पर लगाये जा रहे हैं। किसानों अभी किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।

