Himachal Pradesh

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मौसम की मार के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए दिन-रात जुटा विद्युत बोर्ड

अधिशाषी अभियंता विद्युत मंडल गोहर सुमित चौहान ने बताया कि सोमवार को टिक्कर में स्थित 25 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को बढ़ाकर 63 केवीए का किया गया, जिससे सुराह गांव को पूर्ण लोड पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। फिलहाल टिक्कर से सुराह गांव तक अस्थायी रूप से एलटी लाइन डाली गई है। उन्होंने कहा कि अब तक बोर्ड द्वारा कुल 36 ट्रांसफार्मर या तो नए लगाए गए हैं या पुराने को बहाल किया गया है, जबकि चार और ट्रांसफार्मरों की स्थापना का कार्य शेष है। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर बोर्ड के कर्मी सड़क बहाली के कार्य में भी सहयोग कर रहे हैं।