गुप्ता ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मध्य प्रदेश के अमरकंटक, चचाई और बैतूल जिले के सारणी में कोयला आधारित ऊर्जा उत्पादन के संबंध में विस्तार करने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने अब तक की कार्य प्रगति से भी अवगत कराया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री नीरज मंडलोई भी उपस्थित थे।