पानीपत में बाइक का संतुलन बिगड़ने से युवक, युवती की मौत
जानकारी के अनुसार हादसे के समय 25 वर्षीय युवक दीपक और 22 वर्षीय युवती चित्राक्षी निवासी चंडीगढ़ बाइक से वृंदावन के लिए निकले थे। समालखा के पास आते की दोनों का संतुलन बिगड़ने से बाइक डिवाइडर से टकराई और दोनों करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी दीपक के अनुसार, दोनों सेक्टर 30-बी चंडीगढ़ के रहने वाले थे। हादसा समालखा से दो किलोमीटर पहले हुआ। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए पानीपत अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

