अनूपपुर: तिरंगा यात्रा सिर्फ परंपरा नहीं, एकता और गौरव की पहचान-प्रभारी मंत्री
प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के मंच के पीछे स्थित विश्राम गृह से प्रारंभ होकर तहसील ऑफिस से होती हुई इंदिरा तिराहा पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में कलेक्टर हर्षल पंचोली, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह, उपाध्यक्ष पर्वती राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तन्मय वशिष्ठ शर्मा, हीरा सिंह श्याम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, आमजन एवं अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

