MP

राजगढ़ःघर के सामने खड़ी अर्टिगा कार में लगी आग, अज्ञात पर केस दर्ज

पुलिस के अनुसार खुजनेर निवासी मोहन (43) पुत्र बाबूलाल यादव ने बताया कि खुजनेर-राजगढ़ रोड़ स्थित घर के सामने अर्टिगा कार क्रमांक एमपी 39 सीएन 5490 खड़ी थी, तभी बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे आग के हवाले कर दिया, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और छह लाख से अधिक का नुकसान हो गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 326 (जी) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।