UP

डीसीएम ने बाइक सवार दाेस्ताें काे राैंदा, एक की मौत

कासिमपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मल्लावां कोतवाली के कस्बा फतेहपुर निवासी सारुफ (26) गांव में रहकर मजदूरी करता था। आज सुबह सारुफ मुहल्ले के रहने दोस्त जैद (20) के साथ बाइक पर सवार हाेकर संडीला मेला देखने जा रहा था। संडीला-मल्लावां मार्ग पर बाइक सवार दाेस्ताें काे गौसापुर पुल के पास संडीला की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने राैंद दिया। इस हादसे में सारूफ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा जैद बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक डीसीएम को छोड़कर भाग निकला।