Delhi

कोल इंडिया ने कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ किया समझौता

शेयर बाजार को मंगलवार को दी गई जानकारी में बताया गया क‍ि इस समझौता ज्ञापन पर सीआईएल के निदेशक (तकनीकी) अच्युत घटक और केआरसीएल के निदेशक (वित्त) राजेश भड़ंग ने सीआईएल अध्यक्ष पीएम प्रसाद और दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। कंपनी ने कहा कि कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों के लिए रेल अवसंरचना परियोजनाओं के विकास और रखरखाव के लिए कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की गई है। यह समझौता कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों के लिए कोयला परिवहन में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

घरेलू कोयला उत्पादन में 80 फीसदी से अधिक का योगदान देने वाली सीआईएल कोयला परिवहन में सुधार के लिए अपने रेल बुनियादी ढांचे को सक्रिय रूप से मजबूत कर रही है। कोयला खनन कंपनी सीआईएल ने इससे पहले इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ भी समझौता किया था।