UP

आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मी तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान

मंगलवार रात को आईएमए भवन में चुनाव आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें अध्यक्ष डॉ. आर.के. सिंह, नियमावली कमेटी चेयरमैन डॉ. अंशु अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. मनोज अग्रवाल और डॉ. विनोद पागरानी मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि प्रेसिडेंट-इलेक्ट, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, पीआरओ समेत कार्यकारिणी और काउंसिल सदस्यों के लिए मतदान होगा।

नामांकन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक भरे जाएंगे। नाम वापसी की अंतिम तिथि 14 सितंबर और अंतिम सूची 16 सितंबर को जारी होगी। मतदान 21 सितंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा और उसी रात परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

आईएमए बरेली के कुल 967 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग ने आश्वस्त किया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रहेगी। चिकित्सकों में इन चुनावों को लेकर उत्साह और प्रतिस्पर्धा चरम पर है।